निघा ओसीपी के महाप्रबंधक के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने किया ट्रांसपोर्टिंग ठप्प



जामुड़िया : ईसीएल के श्रीपुर सातग्राम एरिया अंतर्गत शिव डांगा मोड़ स्थित सातग्राम श्रीपुर एरिया के निघा ओसीपी में महाप्रबंधक के खिलाफ स्थानिय आदिवासीयो ने ट्रांसपोर्टिंग को सुबह से ठप कर विरोध प्रदर्शन किया.बुधवार की सुबह शिवडांगा के स्थानीय लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर सातग्राम श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया . शिवडांगा क्षेत्र खदान के बाहर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के गाँव के महिला एवं लोगों ने अपनी जीविका संकट को देखते हुए प्रदर्शन किया .उनकी इन लोगों की मांगों थी कि आस-पास के गांव माइनिंग प्रोजेक्ट की वजह से जो कोयला उत्पादन होगा. उस जगह से उनलोगों को रोजगार मिलेगा आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईसीएल के अधिकारियों ने आदिवासी समुदाय के लोगों से उनकी मांग पर कार्रवाई करने का वादा किया था लेकिन उन्होंने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया. उन्होंने और कहा कि कोयला खदानों के उत्पादन के कारण आस-पास के इलाकों में रहने वाले जल प्रबंधन रोजगार का वादा किया था की इस जगह पर कोयला उत्पादन होगा और इस जगह से ही डीओ रोड सेल का संचालन होगा लेकिन ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक अपने वादे से मुकर गई अब हम लोगों का भविष्य अंधकार में है. अपनी जीविका के लिए हमलोगों ने आज ओसीपी में प्रदर्शन किया ,ताकि सातग्राम साइडिंग में कोयला की डीओ ना हो क्योंकि इससे हम लोगों का भूखे से मरने की नौबत आ जाएगी. इस आशा के साथ क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ बातचीत हुई थी. उन लोगों को रोजगार मिलेगा इस आदिवासी महिलाओं, पुरुषों ने बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग ठप करके विरोध प्रदर्शन किया. क्योंकि शिवडांगा कोलियरी जब चलता था हम लोगों को रोजगार मिल मिल रही थी, लेकिन कोलियरी बनने के बाद हम लोगों को भूखे मरने की नौबत आ गया है .इसलिए हम लोग किसी भी कीमत पर शिवडांगा ओसीपी से डीओ संचलन को दूसरे जगह पर नहीं करने देंगे . इस संबंध में निंघा खदान समूह के वरीय कार्मिक प्रबंधक अजीत कुमार मजूमदार ने बताया कि ईसीएल हमेशा स्थानीय लोगों की जरूरतों के प्रति सहानुभूतिशील रहा है , इस विषय को लेकर उच्च अधिकारी से चर्चा की जा रही है, और रोड सेल के लिए नोट शीट अप्रूवल होने के बाद स्थानीय आदिवासियों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से अनुरोध किया है की वह अपनी मांगे प्रबंधन को दें जिससे कि वह उन मांगों को अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सके और उन्होंने कहा की इस तरह से प्रदर्शन करने के बजाय अपनी मांगों को वह अधिकारियों के समक्ष रखेंगे तो ही किस विषय का हल निकलेगा करीब 4 घंटे तक आंदोलनकारियों ने ट्रांसपोर्टिंग को ठप रखा, मैनेजमेंट की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने आंदोलन को बंद किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता