आसनसोल : विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत आसनसोल नगर निगम ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके जरिए यह प्रयास किया गया कि लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक दिया जाए और यह बताया जाए कि पेड़ हमारे लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं। साथ ही राह चलते लोगों के हाथों में कई पौधे सौंपे गए ताकि वह इन पौधों को लगाएं। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी डिप्टी मेयर पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस संदर्भ में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा की चाहे वह महात्मा गांधी हो या पंडित जवाहरलाल नेहरू या इंदिरा गांधी सभी ने पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता को समझा और उसके अनुसार नीतियां बनाई आज हम लोग जिस संकट से गुजर रहे हैं उस संकट का आभास इन महान विभूतियों को बहुत पहले ही हो चुका था लेकिन आज विकास के नाम पर जिस तरह से पेड़ों को काटा जा रहा है जमीन के नीचे से पानी निकाला जा रहा है इसकी वजह से आज प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है और हमें इतनी तेज गर्मी या अन्य प्राकृतिक आपदाएं झेलने पड़ रही हैं उन्होंने कहा कि हाल ही में एक रिपोर्ट अखबारों में आई थी जिसमें यह कहा गया था कि पूरे देश में बीते कुछ समय में दस करोड़ से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भयावह परिस्थिति है उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने अगली पीढ़ी के लिए इस धरती को हरा-भरा रखना है तो हमें अभी से इसके लिए कोशिश करनी होगी वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविंद्र भवन के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, वृक्षारोपण किए गए राह चलते लोगों को पौधे बांटे गए। इसके आलावे काजी नजरुल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक का मंचन किया जिसका मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाने से नहीं होगा पेड़ों को बचाना भी एक अहम काम है और आसनसोल नगर निगम अगले कुछ समय में पूरे निगम क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए के और उनको मवेशी नष्ट ना कर दें इसके लिए बैरिकेडिंग नहीं की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ