जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक एक स्थित मदन तोड़ ग्राम पंचायत के सातोड़ ग्राम निवासी शिक्षक झंटु कुमार मंडल ने तृणमूल कांग्रेस के सर्व भारतीय अभिषेक बनर्जी को एक पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वह इस इलाके के लंबे समय से तृणमूल कर्मी हैं ,और जामुड़िया एक चक्र के तृणमूल कांग्रेस शिक्षक सेल के सलाहकार हैं .इस बार पार्टी की तरफ से उनको मदन तोड़ पांच नंबर पंचायत समिति का प्रत्याशी बनाया गया था. यह जामुड़िया पंचायत समिति के अंतर्गत आता है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि इसके बाद उन्होंने ब्लॉक नेतृत्व की अनुमति लेकर अपना नामांकन तृणमूल कांग्रेस के नाम पर जमा किया था .इसके बाद उनके पास आईपैक से फोन आया और उनसे यह पूछा गया कि क्या वह इस बार पंचायत चुनाव में प्रत्याशी हैं, तो उन्होंने हां में जवाब दिया ,लेकिन इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने पार्टी का चुनाव चिन्ह देने के लिए जो फॉर्म बी प्रदान किया जाता है ,वह उनके बजाय किसी और को दे दिया. उनके साथ किसी प्रकार की आलोचना ना करके फॉर्म बी अनिमेष बनर्जी को दे दिया गया जो कि उन्होंने अपना नाम लिखकर जमा भी कर दिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष से टेलीफोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष ने उनका फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई ,इसके उपरांत वह उनके घर और कार्यालय भी गए ,लेकिन घर जाने पर उनकी पत्नी ने उनको बताया कि सुब्रतो अधिकारी अभी बीमार है और अस्पताल में भर्ती हैं. झंडू मंडल ने अपने पत्र में लिखा कि इस घटना से वह काफी आहत और अपमानित है. उनका कहना था कि अभिषेक बनर्जी के नव ज्वार अभियान के दौरान यह कहा गया था कि स्थानीय लोग जैसे चुनेंगे उसे ही पंचायत में चुनाव का प्रत्याशी बनाया जाएगा .स्थानीय बाशिंदों के कहने पर ही वह इस बार चुनाव लड़ने को राजी हुए, लेकिन जिस तरह से पार्टी द्वारा उनके साथ बर्ताव किया गया इससे वह बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं.


0 टिप्पणियाँ