मारपीट आरोप -प्रत्यारोप के बीच जामुड़िया में तीसरे दिन उम्मीदवारों ने नामांकन भरे,पुलिस से उलझे भाजपा कार्यकर्ता




जामुड़िया- सोमवार को पंचायत चुनाव के तीसरे दिन जामुड़िया के बहादुरपुर स्तिथ ब्लॉक ऑफिस में मारपीट,आरोप प्रत्यारोप एवं गहमागहमी माहौल के बीच पंचायत चुनाव का नॉमिनेशन फॉर्म लेने तथा नामांकन भरने का कार्य सम्पन हुई. हालांकि ब्लॉक ऑफिस के सामने पुलिस की कड़ी व्यवस्था देखी गई पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगा रखे थे ब्लॉक ऑफिस के 1 किलोमीटर के अंदर 144 धारा लगी हुई थी,इन सबके बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी बहस हुई,भाजपा के राज्य सदस्य संतोष सिंह,कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार,भाजपा के राज्य सचिव बाप्पा चटर्जी, तो दूसरी तरफ टीएमसी ब्लॉक के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता मोर्चा सम्भाले हुए थे. भाजपा नेता संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवारो के डीसीआर छीन लिए गए ,उनके दस्तावेज फाड़ दिए गए,नामांकन भरने में बाधा दिया गया,किसी तरह नामांकन भरे तो बाहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे मारपीट किया,जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से किया तो कोई सुनवाई नही हुई,वहीं इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से करने पर उन्होंने कहा आप वहां से हट जाइए,आप के कारण वहां डिस्टर्ब हो रहा है. संतोष सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र मे भी शाशक दल का तांडव चल रहा है. तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोगों ने हमें वहाँ से खदेड़ दिया गया . उल्टा हमारे उम्मीदवार राजीव बाउरी को पुलिस पकड़ कर ले गई उसे शाम को छुड़ाया गया भी इनके इशारे पर कार्य कर रही है लेकिन होने वाले इस पंचायत चुनाव मे यहाँ के जनता उनको जरूर जबाब देगी.

  बीजेपी उम्मीदवार प्रशांतो बाऊरी ने आरोप लगाया कि हम और मेरी पत्नी नॉमिनेशन के दौरान कार्यालय जा रहे थे वहीं पर तृणमूल के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया हम किसी तरह बीडीओ कार्यालय में आ गए लेकिन हमारी पत्नी काफी देर से लापता है ,हमें डर है कभी भी हम पर हमला हो सकता है. भाजपा नेता बप्पा चटर्जी बीडियो कार्यालय में पुलिस से इन सबकेँ खिलाफ शिकायत करने आए तभी जामुड़िया पुलिस ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया ,पुलिस ने उनसे कहा कहा यहां पर 144 धारा लगी हुई है आप बाहर के लोग यहां पर क्या कर रहे हैं.दूसरी और इस विषय पर जमुडिया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा तृणमूल की तरफ से किसी को किसी भी तरह का कोई बाधा या मारपीट नहीं किया गया है. बाहरी लोग अगर यहां पर आकर उत्पात करते हैं तो पुलिस अपना काम कर रही है. यहाँ पर पंचायत चुनाव को लेकर सभी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन भरा है वह शान्ति पुर्ण तरीके से किया जा रहा है ओर आगे भी शान्ति पुर्ण तरीके से यह नोमिनेसन का कार्य जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार