जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक एक में इस पंचायत चुनाव में फिर हो गया खेल .मदनतोड़ ग्राम पंचायत अन्तर्गत सीट नम्बर पाँच में दो दिन से चली आ रही नाटक के खत्म हो जाने के बात तृणमूल कांग्रेस नेता सह मदनतोड़ अंचल से पंचायत समिति के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अनिमेष बनर्जी ने अपना प्रतीक चिन्ह बीडीओ कार्यालय में आज जमा कर दिया. इस विषय में उन्होंने कहा कि उन्होंने जिस तरह से पिछले पाँच वर्षों तक आम जनता के लिए दिल से कार्य किया है और यही वजह है कि पार्टी ने उस पर भरोसा जताते हुए फिर से पंचायत समिति का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इसे लेकर मै पार्टी के उच्च आला अधिकारी को धन्यवाद देता हूँ. अगर इस पद से हमारी जीत होती है तो आगे की तरह ही दिन रात लोगों को सेवा करूँगा ,ओर किसी को शिकायत का मौका नहीं दूँगा .वहीं इसी पंचायत समिति पद पर पार्टी के उच्च अधिकारी ने झंटु कुमार मंडल को नामांकन दाखिला कर उनके नाम की घोषणा की थी ओर इन्होंने सोशल मीडिया ओर कल से ही इन्होंने मदनतोड़ ग्राम पंचायत के विभिन्न इलाकों में दिवाल लेखन का कार्य भी शुरू हो गया, लेकिन आज अचानक इसका नाम हटाकर अनिमेष बैनर्जी को तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ इस पद पर उनका नाम घोषणा होते ही वह बहुत सदमें मे है. इसे लेकर जानकारी देते हुए शिक्षक झंटु कुमार मंडल ने कहा कि इसे लेकर हमे भनक तक नहीं लगने दिया ओर अचानक यह सीट अनिमेष बैनर्जी को मिल गया यह सारा खेल ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी का है, जिन्होने दल विरोधी कार्य किया है. आज एक शिक्षक के साथ इस तरह का खिलवाड़ करते है तो आम जनता के साथ क्या करता होगा इससे हमारे मान सम्मान को बहुत ही ठेस पहुँचा है. ऐसे लोगों को कोई भी पद से वंचित कर देना चाहिए जब विषय पल जानकारी के लिए ब्लाक एक अध्यक्ष सह एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी से फोन पर बात कि गई तो उनका मोबाइल फोन उनके एक परिजन ने उठाया ओर कहा कि उनका शरीर अस्वस्थ होने के कारण रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती है.



0 टिप्पणियाँ