रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी ने बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गये यात्रियों को श्रधांजली दिए.



रानीगंज-बीते रात उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गये लोगो को रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में रानीगंज रेलवे स्टेशन के सामने एक सभा कर श्रद्धान्जलि दी गयी. इस मौके पर टीएमसी ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया,सदन सिंह, संजीव महंती, रानीगंज बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा सहित रानीगंज टीएमसी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई. इस दुर्घटना के लिए रुपेश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रेलवे मंत्री रहते हुए ममता बनर्जी ने जिन परियोजनाओं पर जोर देने की बात कही थी वर्तमान केंद्र सरकार उनको तवज्जो नहीं दे रही है .उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में देने का आरोप लगाया .उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार निजीकरण के रास्ते पर चल रही है. वह सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है . वर्तमान केंद्र सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है .इसका हालिया उदाहरण एक बार फिर से ₹2000 के नोट को रद्द करने का फैसला है इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा सांसद द्वारा महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ आंदोलन कर रही महिला पहलवानों पर पुलिसिया बर्बरता की भी उन्होंने निंदा की और कहा कि भाजपा सिर्फ बेटियों को आगे बढ़ाने की बात करती है लेकिन जिन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया आज उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता