माकपा उम्मीदवारों के समर्थन में मीनाक्षी मुखर्जी ने किया चुनाव प्रचार





रानीगंज-रानीगंज विधानसभा के आमरासोता ग्राम पंचायत अधीन बाँसड़ा क्षेत्र में सीपीआईएम के उम्मीदवार के समर्थन में युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने प्रचार अभियान चलाया.

उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए बताया कि पूरे पश्चिम बंगाल में कितने बम बनाए जा रहे हैं,

अगर इसे उद्योग माना जाए तो लोग तृणमूल कांग्रेस को वोट देंगे. अगर हम अन्य विकासात्मक परियोजनाओं और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत के साथ 100 दिन का काम चाहते हैं तो फिर सीपीआईएम को वोट दें. उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में लोगो ने तृणमूल कांग्रेस को चोरी करते देखा है और इन तेरह वर्षों में लोगों ने वामपंथियों को लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते देखा है, इसलिए जब हम नामांकन दाखिल करेंगे तो जरूर जीतेंगे . मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा की लोगों ने अपने रोजमर्रा के जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों से देखा है कि टीएमसी के नेता किस तरह से चोरी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं और वामपंथी किस तरह से लोगों के हक के लिए लड़ाई कर रहे हैं. इसे देखते हुए आने वाले पंचायत चुनाव में जनता वामपंथियों के हक में ही मतदान करेगी. उन्होंने कहा कि अब जबकि वामपंथी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने में समर्थ हुए हैं तो मुझे व्यक्तिगत तौर पर पूरा भरोसा है कि जनता वामपंथियों को ही जितायेगी . उन्होंने कहा कि कोयला सहित विभिन्न भ्रष्टाचार में संलिप्त भतीजे को उनकी बुआ नहीं बचा पाएंगी . पूरे प्रदेश में अगर बम बनाने को ही उद्योग मान लिया जाए तो टीएमसी के पक्ष में मतदान होगा ,लेकिन अगर लोग मनरेगा सहित अन्य कार्यों को चाहते हैं तो वह वामपंथियों के समर्थन में मतदान करेंगे.इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता,सुप्रियो रॉय, संजय प्रामाणिक,मंगल हेम्ब्रम,संजय हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में माकपा समर्थक मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता