जामुड़िया-भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जामूडिया मंडल 3 के और से बलिदान दिवस पालन किया गया.जामूड़िया मंडल 3 के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून पूरे भारत में भाजपा कर्मी बलिदान दिवस के रूप में पालन किया जाता है.भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे॓ का नारा देने वाले महान बलिदानी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक रहे, पर दुर्भाग्य की बात है तब उस समय के सरकार उन्हें भूलने का काम किया, पर आज के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उनके अधूरे कार्य पूरा कर रहे है. जैसे कश्मीर में 370 धारा 35A समाप्त करके आज कश्मीर में शांति अमन से चैन से लोग रह रहे है. एक समय था कि लोग कश्मीर जाने से भय करते थे,पर आज भय समाप्त हो गया है.इस अवसर पर डॉ प्रमोद पाठक, जामुड़िया विधानसभा के भाजपा संयोजक साधन माजी, जिला सचिव प्रतिमा बाउरी, दिनबंधु राय, दीप बनर्जी ,अविनाश चतुर्वेदी ,सुदीप मजूमदार, छोटन चक्रवर्ती ,अनुरोध चक्रवर्ती ,अरूप चटर्जी, दीपक बाउरी ,मिट्ठू माजी, नारायण राम, बिरजू पासवान, अमित माजी, प्रकाश दास, रोहन दास, सतनारायण चौरसिया आदि उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ