भाजपा नेता राजेन्द्र साव के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल मिले सर्किल इंस्पेक्टर से.





 जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत 33 नम्बर वार्ड के भाजपा संयोजक राजेंद्र साव की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी, लगभग 9 दिनो बीत जाने के बाबजूद भी अभी तक हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर है. इसे लेकर.रविवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिजन को लेकर श्रीपुर फाड़ी मे जाकर सर्किल इंस्पेक्टर सुशांतो चटर्जी से मुलाकात की. ज्ञात हो कि बीते 29 अप्रैल को राजेंद्र साव को दिनदहाड़े जामुड़िया के बोगड़ा नेशनल हाईवे 19 पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी .इतने दिनों बीत जाने के बाद भी इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. इसी सिलसिले में रविवार को श्रीपुर फाड़ी पहुंचे.इस संबंध में भाजपा राज्य कमिटी के सदस्य सभापति सिंह ने बताया कि 29 तारीख को राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पथ अवरोध किया था उसके बाद 30 अप्रैल को भी भाजपा के द्वारा पथ -अवरोध किया गया था. घटना के बाद प्रशासन ने 48 घंटे का समय मांगा था .प्रशासन के द्वारा कहा गया था कि जिसने भी यह घटना की है उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा. परंतु 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक घटना का अपराधी पकड़ा नहीं गया है प्रशासन बार-बार यही बात कह रही है कि हम बहुत करीब पहुंच चुके हैं परंतु घटना को देखते हुए हमें शंका है कि पुलिस की तरफ से जो सक्रियता होनी चाहिए थी पुलिस प्रशासन सक्रियता से कोसों दूर है यह सिर्फ लीपापोती पोती का काम कर रही है हमारी ओर से एक ही मांग है पुलिस निष्पक्ष होकर अपना काम करें एवं जो इस घटना से लिप्त है जो सही मायने में दोषी है उसे पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें, वही सीआई ने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द मुजरिम पुलिस के गिरफ्त में होगा,अपराधी अब बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा है. मौके पर राजेंद्र कुमार साव के पिता ने बताया कि उसके बेटे के चले जाने से हमारा परिवार छिन्न-भिन्न हो गया है उसके छोटे-छोटे दो बच्चे हैं उसकी पत्नी है उनका रो - रो कर बुरा हाल है कैसे चला पाएंगे हम इस परिवार को यह सोचकर बहुत पीड़ा होती है मेरे बेटे का कातिल अभी तक पकड़ा नहीं गया है. आज हम यहां प्रशासन से गुहार लगाने आये हैं कि क्या हमें न्याय मिलेगा. आज 9 दिन बीत चुके हैं पुलिस कह रही है कि बहुत जल्द इस घटना की गुथी सुलझ जाएगी हम यही कहना चाह रहे हैं कि मेरे बेटे के मोबाइल में जिस शख्स ने कॉल किया था उस शख्स के साथ बात करते करते वह गाड़ी लेकर निकल गया उसके कुछ घंटे बाद ही उसका कत्ल हो जाता है क्या पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया .मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है मुझे न्याय दिलाएगी मैं चाहता हूं जल्द से जल्द कातिल का चेहरा सामने आना चाहिए. इस मौके पर प्रमोद पाठक, सुशील जोशी ,शमशेर सिंह, सुनील सिंह, धर्मेद्र पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता