बर्दवान-बंडेल लोकल ट्रेन के बेपटरी होने से हावड़ा दिल्ली रेलखंड पर रेल सेवा प्रभावित, घंटों फंसे रहे यात्री



 आसनसोल : बर्दवान-बंडेल लोकल ट्रेन बुधवार की रात शक्तिगढ़ स्टेशन पर लाइन बदलने के क्रम में बेपटरी हो गई। जिसके कारण हावड़ा- दिल्ली रेलवे रुट की रेल परिचालन सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई। विभिन्न ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर कई घंटो से फंसी हुई है। यह घटना बुधवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग घटी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि हादसा लाइन बदलने के दौरान हुआ।  हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मेन लाइन देने के लिए डाउन बंडल लोकल को लाइन नंबर 7 से लाइन नंबर 3 पर ले जाया जा रहा था। जबकि लाइन नंबर पांच से लाइन नंबर तीन तक कॉर्ड लाइन के जरिए डाउन मालगाड़ी को पार करने की कोशिश की जा रही थी।यही समस्या उत्पन्न हुई। लोकल ट्रेन के इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतरे गयी। जिसके कारण इंजन खराब हो गया है। स्वाभाविक रूप से इस हादसे के बाद  स्थानीय यात्रियों में दहशत फैल गई। बाद में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इसके कारण कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुक गई। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही अग्नीबीना, कोल्डफील्ड और इंटरसिटी एक्सप्रेस की परिचालन रद्द कर दी गई। राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें 4 घंटा विलंब से चली। जबकि रेलवे प्रशासन  स्थिति को सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता