जामुड़िया बाजार से दो पिकअप वेन डुप्लीकेट टाटा नमक इंफोर्समेंट ब्रांच ने जब्त किया





 जामुड़िया-जामुड़िया मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी भंडार नामक दुकान से गुरुवार को इंफोर्समेंट विभाग ने दो पिक अप वेन डुप्लीकेट टाटा नमक जब्त कर दुकान के मालिक अमित एवं चंदन अग्रवाल को हिरासत में लिया. वहीं दुकान में ताला लगा दिया गया .इंफोर्समेंट विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा नमक के अधिकारी ओर जामुड़िया थाना के सहयोग से यह छापा मारी की गयी. उन्होंने बताया के टाटा नमक के अधिकारीयो को काफी दिनों से नकल टाटा नमक बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिसकी शिकायत इबी विभाग को किया गया था. विभाग को जामुड़िया बाज़ार स्थित लक्ष्मी भंडार से इस तरह के नमक का कारोबार किया जा रहा था,उन्होंने बताया कि टाटा नमक के पैकेट की ट्रेड मार्क की छपाई में गड़बड़ी के आधार पर नमक जब्त की गई,जबकि ताजा नमक के पैकेट बनाकर नमक बेची जा रही थी,जिसमें ट्रेड मार्क ही नहीं है. इबी विभाग के अधिकारी दोपहर 1 बजे से लक्ष्मी भंडार दुकान में आकर घंटों अभियान चलाकर दो पिकअप वेन नमक जब्त किया.हालांकि यह कितना नमक है,यह जांच की जा रही है. इस घटना से जामुड़िया बाजार के व्यवसायीयों में हड़कंप मच गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार