राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में अभिषिकता दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया


रानीगंज-बीएससी ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा अभिषिकता दास ने न केवल रानीगंज बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त की है.पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में आयोजित 2023 राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में 20 से 25 वर्ष की लड़कियों के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.ज्ञात हो कि रानीगंज के गिरजा पाड़ा निवासी इस छात्रा ने परिवार के सदस्यों के कहने पर सात साल की उम्र से ही योग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था . उसने एक महीने के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके बाद उसे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी.लगभग हर प्रतियोगिता में, वह अपने त्रुटिहीन योग कौशल का प्रदर्शन करती रही है, दर्शकों का दिल जीतती है और एक के बाद एक खिताब जीतते आ रही है. उसके सर्वश्रेष्ठ खिताबों में पहले से ही 2012 में दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य, 2013 में गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर रजत, 2014 में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, 2018 में दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान शामिल है. कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान भी घर से ही न लाइन एक योग प्रतियोगिता में भाग लिया और 2021 में उसने 35 मिनट के लिए पद्मा पर्वतासन कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था, उसका नाम एशियाई रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया, 2022 में नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में पहले स्थान पर वह रही और फिर चैम्पियन आफ चैंपियन्स बनीं. अब पश्चिम बंगाल के चंदननगर स्थित रवींद्र भवन में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में उनके ताज में एक नया रत्न जुड़ गया . राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पारंपरिक योग करके प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उसे नेपाल में दक्षिण एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया. अभिषिकता दास नवंबर में दुबई में होने वाले एशियन गेम्स में भारत के लिए मुकाबला करने वाली हैं, फिलहाल वह इसके लिए जोरदार अभ्यास कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?