आग से पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री मलय, क्षतिपूर्ति का दिया आश्वासन




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के दक्षिण धाधका ग्राम में दो दिन पूर्व दो घरों में आग लग गई थी। जिसके कारण घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। रविवार को राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से बातचीत की। मंत्री ने उन्हें क्षतिपूर्ति करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले आग लग गई थी।जिसके कारण घर की सभी समान जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि यहां तक उनके आधार कार्ड, उनकी बच्चों की जन्म प्रमाण पत्र, पैसा एवं अन्य कागजात भी जल गए। मंत्री ने कहा कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि पीड़ित परिवार के साथ दलगत और सरकारी भाव से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ जा सके। इनको क्षतिपूर्ति किया जा सके। पीड़ित परिवार की महिला मौमिता वाधकर ने कहा कि उनके घर में आग लगने से घर की सभी समान जलकर खाक हो गई है। कपड़ा, बर्तन राशन कुछ भी नहीं है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।मोमिता ने कहा कि उन लोगों की आशियाना फिर से कब बनेगी। यह सरकारी सहायता के ऊपर भी निर्भर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार