जामुड़िया- ईसीएल के वेलफेयर फण्ड के सठीक रूप से प्रयोग करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को इसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा नीचे सेंटर में सड़क, ईसीएल क्वार्टर रिपेयरिंग, हाई ड्रेन ओर गार्बेज सफाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस से संबंधित कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी )द्वारा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक का घेराव किया गया. इस दौरान श्रीपुर एरिया में सिविल अभियंता के मौजूद नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एमएम साधू खाँ को निंघा तृणमूल कांग्रेस सहित केकेएससी श्रमिक संगठन के नेताओं ने घेराव कर समस्या के बारे अवगत कराया . इस दौरान मौके पर पहुंचे तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया ब्लॉक एक के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी कमलेश पांडेय ने बताया की ईसीएल के अंतर्गत निंघा शिवडांगा विभिन्न इलाकों में ईसीएल द्वारा अधूरा काम किया जा रहा है, खास करके नींघा नीचे सेंटर में तीन बड़े-बड़े हाई ड्रेन है जो हल्की बारिश होने से पूरे अंचल डूब जाता है .इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है, इसको लेकर हम लोगों ने सिविल अभियंता से लेकर उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया है . केकेएससी श्रमिक संगठन के क्षेत्रीय सचिव कमलेश पांडे ने बताया कि निंघा मोड़ से लेकर शिवडांगा मोड़ तक सड़क जर्जर अवस्था में है. कभी कोई भी दुर्घटना कर सकती है. वहीं हाल है ,इलाके में ड्रेन से लेकर गार्बज की सफाई जस की तस पड़ी हुई है. कूड़े के अंबार जगह जगह लग गई है .ईसीएल द्वारा कई करोड़ रुपये आवंटित किया गया है, लेकिन इलाके में कोई भी वेलफेयर का काम नहीं हो रहा है सिर्फ समय बिता रहे है. यही कारण है कि अधिकारी के द्वारा श्रमिक से लेकर आम जनता को अवहेलना किया जा रहा है .आज हमलोगो ने अभियंता विशाल कुमार को सूचित किया कि सिविल में जो कार्य हो रहे हैं. उसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हमलोग उनके साथ बातचीत करेंगे बैठेंगे, लेकिन देखा गया कि वह समय देकर भी हमलोगों से मुलाकात नहीं की. इसलिए इस शिकायत को लेकर हमलोगों ने क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एम एम साधू खाँ वार्तालाप कर समस्या का समाधान करने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए आग्रह किया गया .उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा ,और जो भी कार्य हो रही है. उसकी विस्तृत जानकारी दे दी की जाएगी. अगर दो दिन के अंदर इस सारी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हमलोग सिविल अभियंता को घेराबंदी करने के लिए मजबूर होंगे इस मौके पर भोला पासवान, नारयण शाव, कल्याण महंती, बाप्पी बैनर्जी, सुबोर्नो चट्टाराज, चंदन यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ