पश्चिम बर्धमान से हज के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का हुआ टीकाकरण




आसनसोल- बहुत जल्द पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे. हज पर जाने वाले व्यक्तियों का बर्नपुर के संप्रति भवन में टीकाकरण हुआ .इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूनुस आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक 84 नंबर वार्ड के पार्षद और 6 नंबर बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार पश्चिम बर्दवान जिला प्रमुख अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अफरोज उपस्थित थे .इन सभी की निगरानी में यहां पर हज पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का टीकाकरण हुआ. इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हज पर जाने से पहले सरकारी निर्देशों के अनुसार यहां पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, और मेनिनजाइटिस और खसरे का टीका लगाया गया .उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में कुल 330 श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे, जिनमें से 230 श्रद्धालुओं को आसनसोल में और बाकी श्रद्धालुओं का टीकाकरण दुर्गापुर में होगा. उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकारी निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है .आसनसोल नगर निगम के डेप्युटी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आज हज पर जाने वाले व्यक्तियों का टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार यह काम हर साल किया जाता है. इसके साथ ही उनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है .साथ ही उनको एक स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा ,जो हज पर जाने से पहले देखा जाएगा भारत सरकार और सऊदी सरकार के नियमानुसार हज पर जाने वाले हर एक व्यक्ति का खसरा और मेनिनजाइटिस का टीका लगना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज वही कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि पश्चिम बर्दवान जिले से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो . 84 नंबर वार्ड पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि हज पर जाने से पहले सरकारी नियमानुसार जो टीकाकरण किया जाता है. आज वह किया जा रहा है, साथ ही यहां पर सभी को एक हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा जिसके बिना हज पर जाना संभव नहीं है .यह कार्य सरकारी नियमानुसार किया जा रहा है और हर साल हज पर जाने से पहले इसे किया जाता है. उन्होंने कहा कि इससे हज पर जाने वाले व्यक्तियों को एक ही जगह पर यह सारी सुविधाएं मिल जाती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार