रानीगंज-रानीगंज के पुराना बस स्टैंड के सामने रानीगंज गंधबनिक महसभा शाखा समिति के तरफ से 36 वां गंधेश्वरी पूजा का आयोजन किया गया. यहां इस संगठन के अध्यक्ष श्रीधर चंद्र मलिक, सचिव नयन खां सहित इस संगठन के तमाम सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद थे. दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया यहां पर पूरे रीति-रिवाजों के साथ में गंधेश्वरी पूजा का आयोजन किया गया. इन 2 दिनों में यहां पूजा के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है ,और महाप्रसाद का भी वितरण होता है .इस संदर्भ में श्रीधर चंद्र मलिक ने कहा कि बीते 36 वर्षों से इस पूजा का आयोजन हो रहा है, तकरीबन 60 परिवारों को लेकर इस पूजा का आयोजन होता है. इस दौरान यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं 7 तारीख को प्रतिमा विसर्जित की जाएगी.



0 टिप्पणियाँ