जामुड़िया - काली पहाड़ी डीवीसी मोड़ स्तिथ आरती बिस्कुट कारखाना के श्रमिको की कार्य अवधि बढाने ओर एक वर्ष में सीएल, छुट्टी के पैसे की बढ़ोतरी की मांगो को लेकर श्रमिकों द्वारा कारखाना गेट के मुख्य गेट प्रदर्शन जारी रहा. वहीं गुरुवार को जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी एवं हिन्दी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुईया श्रमिको से मुलाकात किया, ओर उनके मांगो से अवगत हुए. इस विषय में ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि इनकी जो मांगे है वह एकदम सटीक मांगे है. इन लोगों ने कई एक बार इस कारखाना मैनेजमेन्ट से बात चीत किया, लेकिन इनके बातो को दर किनार कर दिया गया है, जिसके कारण ये लोग मजबूरन इस तरह के आंदोलन कर रहे है. कारखाना के मैनेजमेन्ट की ओर से अचानक सस्पेंसन आफ वार्क का नोटिस लगा दिया गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद श्रमिको को रोजगार दिया गया है,किसी का रोजगार छीना नहीं है. आईएनटीटीयुसी पश्चिम वर्धमान जिला के सभापति अभीजीत घटक के निर्देश पर यहाँ हम पहुँचे है, जल्दी ही कारखाना प्रबन्धन के साथ एक बैठक कर इस, मामले का निपटारा किया जायेगा.सिंटू भुईया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद इलाकों में कारखाना का विस्तार हुआ है ओर कोई भी करखाना अभी तक बंद नहीं किया गया है, ओर रही इस करखाने की बात यहाँ जो सस्पेंसन वार्क आफ ऑर्डर का नोटिस जारी किया गया है. उसे लेकर कारखाना के मालिक पक्ष ओर श्रमिक पक्ष दोनों को लेकर एक बैठक की जायेगी ओर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाएगा. वहीं जब इस विषय मे कारखाना मैनेजमेन्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले की तरह अभी इस कारखाना चलाने की परिस्थिती नहीं होने के कारण यहाँ पर कार्य करने वाले जितने भी श्रमिक है, उन्हे जितने दिनों का कार्य कराया जाता है उसका पुरा पैसा उन्हे दिया जाता है , महिने में जितने दिनो कार्य नहीं होता है उसका पैसा आधा बैठाकर दिया जाता है . इस मौके पर पहलाद नोनिया ,भोला पासवान, सुवर्णो चट्टराज, गुडडू खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ