आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे दो नंबर पार्किंग में हजारों लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया इस मौके पर 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित थे जिन्होंने इस प्रचंड गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए ठंडा शरबत का वितरण किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन लोगों को अपने जरूरी काम से निकलना भी पड़ता है लेकिन इस प्रचंड गर्मी में लोगों को काफी परेशानियां होती हैं कई लोगों के लिए रास्ते में पानी खरीदकर पीना संभव नहीं होता इसलिए 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह पहल की गई है ताकि लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके

0 टिप्पणियाँ