रवींद्र जयंती पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से निकली प्रभात फेरी




आज पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163 वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम विभिन्न वामपंथी संगठन एनजीओ तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं की तरफ से धूमधाम से कवि गुरु की जयंती मनाई गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल नगर निगम के मुख्यालय से एक प्रभात फेरी निकली जिसमें मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित तमाम पार्षद तथा एनसी लाहिरी हाई स्कूल चेलीडंगाल हाई स्कूल आगा बैग स्कूल के तमाम विद्यार्थी और उनके अभिभावक गण उपस्थित थे यह प्रभात फेरी आसनसोल नगर निगम से निकलकर जीटी रोड के रास्ते रविंद्र भवन तक गई वहां पर कवि गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163 वीं जयंती है कवि गुरु ने ने सिर्फ बांग्ला समाज बल्कि पूरे हिंदुस्तान के सामाजिक सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य में अपने साहित्य से बहुत बड़ा योगदान दिया है उन्होंने कई पीढ़ियों की सोच को अपने साहित्य से परिवर्तित किया है आज उन्ही की वजह से बंगाल का नाम हिंदुस्तान नहीं पूरे विश्व में आदर के साथ लिया जाता है उन्होंने कहा कि 2011 में जब से ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार आई है तब से रविंद्र नाथ टैगोर जैसे महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर उनको पूरी श्रद्धा के साथ याद किया जाता है इससे पहले जब बंगाल में वामपंथियों का शासन था तब कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि वामपंथी कवि गुरु को बुर्जुआ कहा करते थे इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार