बारिश के दिनों में जल निकासी को लेकर मेयर ने जरूरी बैठक बुलाई




आसनसोल : आने वाली बारिश के मौसम में जल निकासी को लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बुधवार को नगर निगम के अपने कार्यालय में सभी एमएमआईसी पूर्व चेयरमैन एवं सफाई विभाग के अधिकारियों को लेकर एक जरूरी बैठक बुलाई। बैठक के विषय में मेयर ने बताया कि बारिश होने पर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर शिकायतें आ रही हैं। इसे लेकर आज एक बैठक बुलाई गई। जिसमें एमएमआईसी, बोरो चेयरमैन एवं सफाई अधिकारी शामिल थे। इस विषय को लेकर इन समस्याओं को समाधान के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिन दुकानदारों को नगर निगम द्वारा हटाया गया है उनके पुनर्वासन को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उन्हें अन्य जगहों पर दुकानें दी जाएंगी जब तक हटाए गए दुकानदारों को दुकान नहीं दी जाती तब तक अतिक्रमण हटाने का अगला चरण शुरू नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता