श्रीपुर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान




जामुड़िया- जामुड़िया के एक नंबर बोरो अंतर्गत श्रीपुर क्षेत्र के 11 नंबर वार्ड में रविवार को 3 दिन व्यापी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये. इस संदर्भ में कमेटी के सचिव अनिरुद्ध पासवान ने बताया कि श्रीपुर तिनपटिया न्यू सेंटर शिव मंदिर से 501 महिलाओं एवं कन्याओं ने रविवार प्रातः कलश यात्रा निकाली. यह कलश यात्रा श्रीपुर राणा , श्रीपुर बाजार, मुशनाबाद ,तिनपटिया होते हुए संपुर्ण श्रीपुर क्षेत्र का भ्रमण करके पत्थरडांगा क़्वारी से जल भरकर पुनः तिनपटिया न्यू सेंटर शिव मंदिर में आकर समाप्त हुई.ततपश्चात 12 बजे से 24 घंटा अखंड कीर्तन आरंभ हुई. सोमवार को संध्या जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा और मंगलवार को पूर्णाहुति कर महाभंडारा का आयोजन होगा .आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विजय पासवान, कोषाध्यक्ष प्रकाश पासवान ,जितेंद्र पासवान के अलावा सीताराम बाबा ,राम सिंह, संतोष सिंह, डॉ प्रमोद पाठक, सुशील जोशी आदि की अहम भमिका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार