विश्व पत्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने किया रक्तदान शिविर आयोजित






आसनसोल : पत्रकार को समाज का आईना कहा जाता है। पत्रकार समाज के हर अच्छाइयों और बुराइयों को समाज के सामने लाते हैं। इन्हें कलम का सिपाही कहा जाता है। लेकिन बुधवार को आसनसोल के रविंद्र भवन में पत्रकारों को सामाजिक दायित्व निर्वहन करने का भी एक रूप दिखा। जब पश्चिम बर्दवान प्रेस क्लब के द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  जहां गर्मी के महीनों में रक्तदान शिविर का कम आयोजन होता है। जिसके कारण जिला के थलेसमिया, दुर्घटना एवं अन्य मरीजों को रक्त के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान परिस्थिति में आसनसोल जिला अस्पताल भी रक्त का अभाव झेल रहा है। इस भीषण गर्मी में भी पत्रकारों ने अपने सामाजिक दायित्व को निर्वाह करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर  सुधीर कुमार नीलकांतम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय,चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली, उद्योगपति हरि नारायण अग्रवाल, विजय शर्मा, राजू आहूवालिया, आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी संजीत चटर्जी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस शिविर में पत्रकारों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। लगभग 50 मिनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार निलकांतम ने पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गर्मी के महीना में अन्य संस्थाओं के द्वारा कम रक्तदान शिविर आयोजन होने के कारण जिला में रक्त का काफी अभाव है। ऐसे समय में रक्तदान शिविर कर मीडिया कर्मियों ने एक अच्छा पहल की है। इसके लिए वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि प्रेस क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का जो निर्णय लिया गया। यह एक अच्छी पहल है। क्योंकि जिला में रक्त का अभाव है। मरीजों को रक्त को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन मरीजों को लाभ होगा। क्योंकि आसनसोल जिला अस्पताल से ना केवल पश्चिम बर्दवान के मरीजों को ब्लकि आस पड़ोस के जिला एवं राज्य के लोग भी यहां से रक्त ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रेस क्लब को सालों भर करना चाहिए। इसमें कुछ भी सहयोग की आवश्यकता होगी, तो जिला प्रशासन उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने भी रक्तदान शिविर करने को लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार