जामुड़िया - पानी की मांग को लेकर बालानपुर ग्राम के रहने वाले महिलाएं पुरुष एवं बच्चों ने किया सड़क अवरोध किया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित बालानपुर मोड़ पर इस इलाके के लोगों ने शुक्रवार की सुबह इस इलाके में लगाये गये नलकूप मे सही रूप से पानी नहीं आने के कारण लोगों ने घंटों सड़क अवरोध कर दिया .जिसके कारण जामुड़िया से रानीगंज को जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे वाहनों की लम्बी कतार लग गई. स्थानिय महिला आरती बाऊरी ने बताया कि इस इलाके में पानी की समस्या वर्षों से है, अभी गर्मी के समय में कुआँ ओर तालाब सूख जाते हैं . इस इलाके में पानी के लिए तो पाइप लाइन बिछाया गया है, लेकिन उस पाइपलाइन में पानी का प्रेशर ही नही आ रहा है, जिसके कारण 4 फुट गड्ढे से झुक कर घरों के लिए पानी उठाना पड़ रहा है ,इसी कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है. यहाँ के लोगों के लिए जो पानी का टैंकर भेजा जा रहा है वह भी समय पानी नहीं पहुँचा पा रहे है ओर जो भी पानी की टंकी आ रहे है बहुत कम आ रहे है. अगर प्रत्येक दिन आठ टैंकर पानी इस इलाके में दिया जाय तब कहीं जाकर यहाँ के लोगों को कुछ राहत मिलेगी. जिसके कारण मजबूरन हमलोगों को आज यह सड़क अवरोध करना पड़ रहा है .मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुँच कर लोगों को समझा बुझा कर टैंकर दवारा पानी मुहैया कराने पर यह पथ अवरोध हटाया गया. इस मौके पर मुहल्ला वासी सरस्वती बाऊरी,इंद्रजीत बाऊरी, प्रशांत बाऊरी, रूपम बाऊरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.