स्थानीय युवकों को कारखाना में नियोग की मांग को लेकर 7 वामपंथी संगठनों द्वारा कारखाना प्रबन्धन को दिया ज्ञापन




जामुड़िया- 7 वामपंथी संगठनों के द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर गुरुवार को जामुड़िया उद्योगिक अंचल स्तिथ विभिन्न कारखानों में डेपुटेशन दिया गया. 7 वामपंथी जन संगठन डीवाईएफआई, एसएफआई, कृषक सभा, सीटू, महीला समिति खेत मजदूर, पश्चिम बंग बस्ती उन्नयन समिति के सदस्यों ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा प्रदुषण नियंत्रण एवं सीएसआर के द्वारा स्थानीय इलाके में विकास मूलक कार्य करने की मांग को लेकर सुपर स्मलेटर्स ,गगन फेरोटेक, सत्यम स्टील,रैक स्पंज,कुंज बिहार तथा राजश्री कारखानों में डेपुटेशन दिया . सुबह 9 बजे सुपर स्मेलटर कारखाने के गेट के बाहर बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हुई. कारखाना गेट के बाहर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारे बाजी की, उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल कारखाने के अंदर जाकर मैनेजमेंट से मिलकर अपनी मांगों का डेपुटेशन दिया तथा उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी मैनेजमेंट से लिया.इसी तरह एक एक कर सभी कारखानों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा डेपुटेशन दिया गया. इस मौके पर विभिन्न जन संगठन के नेताओं ने सम्बोधित किया. इस मौके पर जामुड़िया म्युनिसिपल के पूर्व चेयरमैन तापस कवि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वामफ्रंट के समय में जामुड़िया औधोगिक अंचल की स्थापना की गई थी, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके.2011 के पहले तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन 2011 में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही स्थानीय लोगों के साथ कारखाना मालिकों का रवैया पुरी तरह बदल गया, आज हालत यह है कि स्थानीय होने के कारण ही स्थानीय लोगों को रोजगार नही मिल रहा है.जब ये कारखाने बन रहे थे तब जामुड़िया म्युनिसिपल कार्यालय में एग्रीमेंट हुआ था. 30 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जायेगा.अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तथा स्थानीय लोगों को काम पर नहीं रखा गया तो हमलोग चुपचाप नहीं बैठेंगे.हमलोग इससे भी वृहद आन्दोलन में जायेंगे. युवा नेता बुद्धदेव रजक ने कहा कि जब फैक्ट्री का काला धुंआ हम खाएंगे तो काम भी हम ही लेंगे.सभी कारखानों में प्रदुषण नियंत्रण यंत्र को नियमित रूप से चालू रखना होगा. अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हमलोग कारखाना गेट के बाहर टेंट बनाकर धरना प्रदर्शन पर बैठ जायेंगे. इस मौके पर उपस्थित थे माकपा के जिला कमिटी के सदस्य मनोज दत्ता, सुजीत दत्ता, पश्चिम एरिया कमिटी के सचिव सुमित कवि, जिला कमिटी के सदस्य एमडी कलीमुद्दीन, बस्ती उन्नयन समिति के सचिव भरत पासवान, महिला समिति की सचिव जया दत्ता, युवा नेता बिकास यादव, छात्र नेता पी चटर्जी, सीटू नेता संजय चटर्जी, मुन्ना अहीर, रामलखन यादव, एमडी कयूम, दिलीप बाउरी आदि.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता