नकली लाटरी टिकट देकर सिविक वालंटियर को साढ़े 4 लाख रुपयों की ठगी किया





 रानीगंज- लॉटरी टिकट की इनामी राशि को लेकर एक सिविक वॉलिंटियर को एक जालसाज ने करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए और फर्जी लॉटरी टिकट देकर पैसे उड़ा लिए. सोमवार को ऐसा ही कुछ नजारा रानीगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला. सिविक वॉलिंटियर ने जामुड़िया के श्रीपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के मद्देनजर पुलिस इस जालसाज की सघन तलाश पुलिस कर रही है. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि रानीगंज का सिविक वॉलिंटियर गंगाराम जेके नगर क्षेत्र का रहने वाला है. सिविक वालंटियर के तौर पर काम करने के साथ ही काम से समय मिलने पर वह जेके नगर मोड़ इलाके में लॉटरी टिकट बेचा करता है. बीते 24 अप्रैल को खुद को बर्दवान निवासी राजेश कुमार बताने वाला एक शख्स शाम को रिजल्ट चेक करने के लिए उसकी दुकान पर लॉटरी का टिकट लेकर आया और दावा किया कि उसके 50 टिकटों से कुल साढ़े चार लाख रुपये उसने जीते हैं . गंगाराम ने लाटरी का नंबर मिलाया तो देखा कि वह सही बोल रहा है. नतीजतन, वह आसनसोल में एक लॉटरी विक्रेता एजेंसी के पास गया और इस लॉटरी टिकट के मालिक को अपने साथ ले गया और टिकट जमा कर दिया. लॉटरी विक्रेता ने उस व्यक्ति को साढ़े चार लाख रुपए दे दिए. बाद में, सिविक वॉलिंटियर को अचानक पता चला कि वक ग्राहक जो उसे टिकट दिया था, वह नकली था. उन्हें यह पता चला कि जिस टिकट का नंबर आया है, उसी नंबर से एक और टिकट जारी किया गया है, चूंकि ये सभी घटनाएं जामुड़िया थाने के श्रीपुर इलाके में हुई हैं, इसलिए रानीगंज थाने के उक्त सिविक वॉलिंटियर गंगाराम ने सोमवार को श्रीपुर चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पता चला कि इस तरह की ठगी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यह जालसाज अलग-अलग हिस्सों में पैसे ठग चुका है. फिलहाल नकली टिकट देकर इस पैसे को लेने वाले व्यक्ति राजेश कुमार से संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल फोन बार बार स्विच ऑफ आ रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार