गुरु अर्जन साहिब जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में हजारों ने ग्रहण किया शरबत एवं चना प्रसाद।
रानीगंज-मंगलवार के दिन निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन साहिब जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में छबील शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया .नीघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजा सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले ही हम लोगों ने गुरुद्वारा में गुरु अर्जन साहिब के शहीदी दिवस के उपलक्ष में बड़ा समागम एवं गुरमत समागम का आयोजन किया था ,जिसमें विशेष रूप से पंजाब से प्रवचन कर्ता आए थे. इलाके की लोगों ने आकर गुरबाणी कथा का पाठ सुना था, गुरु अर्जन साहब जी को किस तरह से शहीद एवं क्यों शहीदी दी गई इस पर भी इतिहास से रूबरू करवाया गया था , मंगलवार के दिन हम लोगों ने नीघा मोड़ दो नंबर नेशनल हाईवे के ऊपर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसको हम लोग छबील कहा जाता है नीघा गुरुद्वारा के हेड ग्रंथि सुरजीत सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले सिख धर्म के पांचवे गुरु ग्रंथ साहिब जी को तत्कालीन मुगल शासक द्वारा शहीद कर दिया गया था ,उसी के सरण करते हुए हर सिलपंचल के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जगह-जगह में छबील का आयोजन किया जाता है. आज नीघा मोड़ में भी आयोजन किया गया है. हजारों की संख्या में लोगों ने आकर मीठा शरबत एवं चने का प्रसाद ग्रहण किया है.

0 टिप्पणियाँ