नील षष्टी पूजा के अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन




 रानीगंज-पुरानी प्रथा के अनुरूप इस बार भी रानीगंज के बल्लभपुर स्तिथ पुराना हॉट तला क्षेत्र के भट्टाचार्य पाडा में शुक्रवार की दोपहर में हर परिवार ने खाना बनाना बंद रखा. आसपास के कई मोहल्लों में हजारों शिव भक्तों ने दोपहर का अपने घरों का खाना बनाना बंद रखा और पंक्ति भोज में शामिल हुए.हर वर्ष नील षष्ठी पूजा के बाद बाबा बागो राय की पूजा के अवसर पर रानीगंज के बल्लभपुर क्षेत्र स्थित डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर के प्रांगण में खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है. हालांकि लगभग डेढ़ सौ साल पुराना शिव मंदिर, जो अब एक विशाल बरगद के पेड़ के उगने के कारण लगभग नष्ट हो चुका है, मंदिर के बगल के हिस्से में नया।शिव मंदिर बनाया गया है, भक्त अपनी प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए ,नील षष्ठी पूजा के अगले दिन खिचड़ी भोग में आते हैं.अंचल के असंख्य युवा सदस्यों ने घर-घर से विभिन्न खाद्य सामग्री एकत्रित कर करीब दस हजार श्रद्धालुओं को खिचड़ी, सब्जी, मिठाई परोसी गयी. इस मंदिर में हर साल हजारों भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान करके शिव पूजा में मन्नतें मांगते हैं. पूजा के दिन वे पूरे दिन व्रत रखते हैं , बाद में मिठाई खाकर और जल पीकर अपना व्रत खोलते हैं और अगले दिन खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है ताकि घर में बिना पकाए सभी लोग सबखिचड़ी भोग में शामिल हों. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. आयोजको ने कहा कि वे क्षेत्र की खुशहाली की कामना और पूर्वजों की रीति-रिवाजों को याद करने के उद्देश्य से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं.इस बार भी उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर