भाजपा नेता के घर तृणमूल द्वरा हमले का आरोप, सत्ता पक्ष ने आरोप से किया इनकार






बाराबनी-एक बार फिर चुनाव से पहले बाराबनी में राजनीति गहमा-गहमी तेज हो गई है। बीते शुक्रवार बाराबनी के गोरण्डी छाताडांगा इलाके में बीजेपी नेता बापी प्रधान के घर पर बीजेपी के बूथ कर्मियों के साथ बीजेपी राज्य नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल नगर पालिका के वार्ड नंबर 105 की बीजेपी पार्षद इंद्राणी अचार्जी के उपस्थिती में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक किया जा रहा था। बीजेपी नेताओ का आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कांग्रेस कर्मियों घर मे ईंटें फेंकी गईं एंव घर के सामने गाली-गलौज की गई। आरोप है कि करीब एक घण्टे तक भाजपा नेताओं को बापी प्रधान के घर में ही बंधक बना दिया गया था। मामला बढ़ने के बाद तनाव को नियंत्रण के लिये बाराबनी पुलिस मौके पर पहुँची एंव भीड़ को काबू में किया। वही घटना के बाद शनिवार विधायक अग्निमित्रा पाल, विधायक अजय पोद्दार, आसनसोल भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे, प्रदेश भाजपा नेता कृष्णंदु मुखर्जी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाराबनी छाताडांगा स्थित बापी प्रधान के घर पहुंचे एंव उन्होंने बापी प्रधान को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है। बता दे इसे पहले भी बापी प्रधान के घर हमला हो चूँका है। बापी प्रधान ने कहा बीते शुक्रवार कुछ तृणमूल नेता बिस्वजीत के नेतृत्व में कुछ तृणमूल के गुंडो ने मेरे घर पर हमला किया एंव जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने ने कहा इसे पहले भी उनपर एंव घर मे हमला किया गया है।

वही सभी आरोप को नकारते हुये तृणमूल बिस्वजीत सिंह ने कहा कि भाजपा तृणमूल को बदनाम करने की साजिश कर रही है। बाराबनी में भाजपा संगठन का कोई अस्तित्व नही है। तृणमूल विकास में विश्वास रखती है। कोई अप्रिया घटना ना घाटे इसके लिए सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना बाद बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। जहाँ तृणमूल कांग्रेस ने मामले को झूठ करार दिया है वही भाजपा ने इसे पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार का डर बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता