एमबी स्पंज कारखाना के समक्ष आईएनटीटीयूसी ने किया प्रदर्शन




जामुड़िया : जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र स्तिथ एम बी स्पंज कारखाना गेट के समक्ष तृणमूल कांग्रेस से संबंधित आईएनटीटीयूसी द्वारा एक गेट मीटिंग की गयी. मौके पर ब्लाक एक आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष प्रभात बनर्जी ने कहा कि कई दिन पहले कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम मंत्री मलय घटक ने इस औद्योगिक क्षेत्र के मालिकों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार ईएसआई और राज्य सरकार के द्वारा की गई निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा. आज वह नियम हमारे श्रमिक संगठन का है. कंपनी के मालिक को जानकारी देने के लिए हमारे एक कर्मी इस मालिक पक्ष के अधिकारी से बात करने के लिए गया था तभी इस करखाना के एकाउंटेंट ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया .यह एकाउंटेंट है वह सीपीआईएम समर्थित है और उसने हमारे लोगों का अपमान किया है, इसलिए आज हम सब कारखाना के गेट पर धरना दे रहे हैं. हम यह धरना तब तक जारी रखेंगे जब तक वह आकर हमसे माफी नहीं मांगते, साथ ही यहां पर कुछ महिलाएँ कपड़े बनाने का कार्य भी करती है इनका वेतन बढ़ाया जाए और कोलकाता में जो मीटिंग तय हुई उसमें ईएसआई, प्रोविडेंट फंड जो तय हुआ है, हमारी मांगें हैं वह करखाना प्रबन्धन को देना होगा. इस मौके पर असीम चटर्जी, विधान रूईदास, विधुत गोराई, नकुल रूईदास ,शंकर यादव, प्रदूत गोराई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार