महिला के साथ बदसलूकी करने वाले युवक की पिटाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया





 रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड इलाके में रहने वाला लगभग 20 वर्षीय राहुल नामक एक युवक पर उस इलाके की एक महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया. बताया जा रहा है कि आज जब वह महिला शौच करने तालाब गई थी तब इस व्यक्ति ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की .घटना के बाद इलाके की महिलाओं ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस बारे में स्थानीय पार्षद नेहा साव ने बताया कि आज एक घटना घटी है जिसमें एक युवक पर एक महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस युवक पर इससे पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं लेकिन उनको इस बात की आज ही जानकारी मिली जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को इत्तला दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वही उस वार्ड के एक निवासी ने कहा इससे पहले भी राहुल नामक यह युवक इस तरह की हरकतें कर चुका है उन्होंने कहा कि वह मोहल्ले में लोगों से डरा धमकाकर पैसे वसूला करता था, एक बार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राहुल ने उन पर जानलेवा हमला भी किया था, जिस वजह से वह एक महीना बेड पर थे .उन्होंने कहा कि राहुल पर विभिन्न थानों में हत्या की कोशिश के मामले तक चल रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार