शिरीष डांगा युवा संघ द्वारा डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन



 जामुड़िया : बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित शिरीश डांगा मैदान में शिरीश डांगा युवा संघ क्लब की और से एक दिवसीय डे नाइट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस खेल का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी ,जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने किया. इस मौके पर थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने कहा कि खेल की प्रति रुचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट समय समय पर खेल का आयोजन करती रही है. अभी कुछ दिन पहले ही पत्रकार एवं पुलिस के साथ श्रीपुर एरिया मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था ,उन्होंने कहा कि चाहे क्रिकेट हो या फुटबॉल खेल के प्रति युवाओं की जागरूकता बढ़ी है ये देश के लिए एक अच्छा संदेश है. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेल के प्रति खुद ही जागरूक करने के लिए प्रयास कर रही हैं. यही कारण है कि राजनीति संदेश में खेला होबे का संदेश भी फुटबॉल को बढ़ावा देने का एक संदेश है .एक रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न जिला से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. जिसमे अंतिम मैच में बांकुड़ा की टीम को विजय घोषित किया गया . मौके पर बोरो चेयरमैन शेख शानदार, मृदुल चक्रवर्ती, चंद्रनाथ मुखर्जी,बिरेन बाउरी, समर रुईदास अशोक बाऊरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर