रानीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया.यह सेमिनार रानीगंज चेंबर आफ कामर्स एवं बर्नपुर के इस्को स्टील प्लांट के सहयोग से किया गया. इस सेमिनार का मकसद वर्तमान में जो छोटे तथा मझौले उद्योग सक्रिय हैं ,उनकी क्षमता को बढ़ाने तथा नए एम एस एम ई यूनिट को विकसित करने पर चर्चा करना था .इस सेमिनार में इसपर चर्चा हुई कि किस तरह से विभिन्न एम एस एम ई उद्योग इस्को की जरूरत के अनुसार खुद को विकसित करें तथा जरूरत के अनुसार सामानों की आपूर्ति करें . सेमिनार में उपस्थित इस्को में प्लांट के अधिकारियों का कहना था की इस क्षेत्र में ही ऐसे कई वेंडर हैं ,जो कई सामग्रियों की आपूर्ति करते हैं, लेकिन उनसे समन्वय नहीं हो पाता है, जिस वजह से उनको दिल्ली या और भी दूर से इनकी आपूर्ति करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय वेंडर ही उनको इन चीज़ों की आपूर्ति करें तो सभी के लिए यह फायदे का सौदा होगा . इस दिशा में इस तरह के सेमिनार काफी सहायक साबित हो सकते हैं . वहीं इस सेमिनार में शिरकत कर रहे वेंडर भी काफी उत्साहित दिखे और उनके समक्ष जो भी संभावनाएं है उसे लेकर भी उनमें जोश दिखा. उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा अगर साप्ताहिक अवकाश के दिन स्थानीय वेंडरों को इस तरह की जानकारी दी जाए क्योंकि उनको इस्को जैसे संस्थान में सामान की आपूर्ति करने के तरीकों की कोई जानकारी नहीं है .इस सेमिनार में बर्नपुर इसको के एग्जेक्युटिव निदेशक राजीव कुमार,चीफ जनरल मैनेजर पंकज माथुर,अजय चंद्राकर,पापिया पल चौधरी,के के केडिया,चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ने सेमिनार का संचालन किया.



0 टिप्पणियाँ