जामुड़िया : जामुड़िया थाना के श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के जे के नगर मोड़ के निकट पूजा होटल के पास गुरुवार शाम 6 बजे एक ठेला चालक की बाइक की जोरदार टक्कर से घायल हो गया, पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस में लेकर उसे इलाज के लिए जिला भेज दिया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे ठेला चालक की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार शाम को मुआवजा की मांग पर शव को लेकर श्रीपुर फाड़ी में प्रदर्शन किया.इस संबंध में मृतक के पत्नी टुकु रुईदास ने बताया कि उनके पति तपन रुईदास ठेला चलाकर दिन मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं .रोज की तरह वह ठेले पर सीमेंट लौटकर जेके नगर होते हुए पूजा होटल के निकट जाते ही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़े ,उसके बाद उनके देवर को सूचना दिया गया .पुलिस की मदद से उन्होंने उठाकर आसनसोल जिला अस्पताल में ले जाया गया है उनका तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार दोपहर मौत हो गयी. हम लोगों का गुजर-बसर कैसे होगा, क्योंकि वह ही एक ही मात्र कमाने वाला था अब परिवार को कौन चलाएगा इसीलिए हम लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए श्रीपुर फाड़ी का घेराव किए थे. काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद श्रीपुर फाड़ी पुलिस के आश्वासन के बाद शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार वापस लौट गया .


0 टिप्पणियाँ