भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र साव की गोली मारी गई,भाजपाईयों ने किया नेशनल हाईवे अवरोध






  जामुड़िया : रानीगंज के रानीसायर के निवासी वार्ड संख्या 33 के भाजपा कॉनवेनर तथा शक्ति केंद्र प्रमुख राजेन्द्र साव(40) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह दोपहर 2:00 बजे के करीब घर से यह कहकर निकले थे कि वह किसी कार्यं से आसनसोल जा रहे हैं. किसी को पैसे देने हैं. घर से वह लगभग एक से दो लाख रुपये लेकर स्कॉर्पियो से आसनसोल के लिए निकले थे. आसनसोल जाने के क्रम में वार्ड संख्या 32 के बोगड़ा सिनेमा हॉल के निकट हौंडा शोरूम के पास किसी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर फाड़ी पुलिस पहले घटनास्थल पर पहुंची तथा राजेंद्र साव को लहूलुहान अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर सीआई सुशांत मंडल, रानीगंज थाना प्रभारी राहुल देव मंडल एसीपी सेंट्रल दो, डीसीपी, रानीगंज थाना प्रभारी, पंजाबी मोड़ फाड़ी प्रभारी रानीगंज एवं जामुड़िया ट्रैफिक प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे.वहीं घटना की सूचना पाकर भाजपा के राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार, आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पॉल जामुड़िया विधानसभा के भाजपा कॉनवेनर साधन माजी, अरिजीत रॉय, भाजपा के राढ बंगाल के प्रभारी देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा के जिला युवा सचिव अविनाश चतुर्वेदी, वार्ड संख्या 32 के तृणमूल पार्षद भोला कुमार हेला घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान करीब 20 मिनट था नेशनल हाईवे 19 को अवरोध किया. भाजपा नेताओं ने तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला.उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मी राज्य में कहीं भी सुरक्षित नहीं है. लगातार भाजपा कर्मियों की हत्या हो रही है. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बीते दिन शक्ति गढ़ में भाजपा कार्यकर्ता राजू झा की हत्या कर दी गई थी, उसके पूर्व आसनसोल के भगत सिंह मोड़ के समीप एक होटल व्यवसाई की हत्या कर दी गई .उसके बाद आज पुनः एक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता को सरेआम सड़क के किनारे गोली मार दी गई उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर समाप्त हो चुकी है राज्य की मुख्यमंत्री खुद यहां की पुलिस मंत्री होने के बावजूद भी यहां की शासन व्यवस्था पर उनका लगाम नहीं है .उन्होंने पुलिस को 48 घंटा का मोहलत देते हुए कहा कि 48 घंटे के भीतर अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं की गई तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी, एवं पुलिस के द्वारा आश्वासन दिए जाने के पश्चात या विरोध समाप्त की गई . विधायक अजय पोद्दार ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी जा रही है. पुलिस प्रशासन सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है. राज्य में संत्रास जोरों पर है. आज बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला हुआ. भाजपा अब हमलोग वृहद आंदोलन पर उतरेगी. वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई जितेंद्र साव ने बताया कि वह किसी व्यक्ति को पैसे दिए थे,जिसकी वजह से उनका उस व्यक्ति से विवाद चल रहा था पैसे के बदले में उन्होंने उनका स्कॉर्पियो लिया था मात्र 15 दिन पहले ही उसे स्कॉर्पियो लिए थे, जिसे लेकर उनसे जिसे लेकर उन से विवाद चल रहा था, उस व्यक्ति के विषय में वे ज्यादा कुछ नहीं बता सके। 

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों में उसके पिता नंद जी साव जो रानीशर में ही एक राशन की दुकान चलाते थे। वृद्ध होने के बाद उनके पुत्र ही राशन की दुकान पर बैठते थे. इसके अलावे उनके पास दो तीन गाड़ियां भी हैं जो भाड़ा पर चलती हैं.मृतक की पत्नीे दो बेटा तथा एक बेटी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा