नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को पश्चिम बर्दवान जिले का तृणमूल का जिलाध्यक्ष बनाया गया



आसनसोल :  गौ तस्करी मामले में अनुव्रत मंडल के जेल जाने के बाद पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का कद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता जितेंद्र तिवारी को हराया था। उनकी जिम्मेवारी को ममता बनर्जी ने और बढ़ाते हुए उन्हें पश्चिम बर्दवान जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य में इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर टीएमसी सुप्रीमो ने जिले की कमान पांडवेश्वर  विधायक  नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के हाथों में ही सौंपी है। उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जिले के सभी पंचायत सीट जीतकर दीदी को उपहार देना है। पार्टी ने जो टीम बनायी है सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।





दुर्गापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने इसकी घोषणा की इस दौरान जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे इस दौरान जिला कमेटी के सदस्यों की भी घोषणा की गई इसकी सूची हम कुछ देर में अपडेट करेंगे।

गौरतलब है कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में पांडवेश्वर विधानसभा से एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त टीएमसी को मिली थी। जिसे लेकर विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती खास चर्चा में आये। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विभिन्न सार्वजनिक सभाओं में उनकी इस उपलब्धि की सराहना की थी। वहीं लंबे समय से जिलाध्यक्ष का पद खाली था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार