रमज़ान के तराबी के नमाज को लेकर कार्यक्रम का आयोजन



रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के 89 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के राजा बांध इलाके स्थित एक कम्युनिटी हॉल में नौजवान कमेटी की तरफ से मोहम्मद सनी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीते साल की तरह इस साल भी राजा बांध नौजवान कमेटी की तरफ से 10 दिन की तराबी नमाज कराई गई. ज्ञात हो कि रमजान में पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं तथा तराबी नमाज पढ़ाई जाती है .इसे देखते हुए रानीगंज के राजा बांध नौजवान कमेटी की तरफ से स्थानीय कम्युनिटी हॉल में तराबी की खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस मौके पर पार्षद आलोक बोस ,राजू सिंह ,शक्ति रुईदास, पूर्व पार्षद हिना खातून, वार्ड नंबर 92 के अध्यक्ष खुर्शीद आलम तथा नौजवान कमेटी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे .इस मौके पर पार्षद आलोक बोस ने कहा कि आज राजा बांध नौजवान कमेटी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि सब एक साथ इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकें .उन्होंने कहा कि रानीगंज भाईचारे का शहर है. यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं ,अभी कुछ दिनों पहले ही रामनवमी का त्योहार बीता, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आज इस कार्यक्रम में भी कौमी एकता की मिसाल देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा की पार्षद के रूप में वह हमेशा लोगों के साथ हैं और आगे भी रहेंगे और इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा उनका सहयोग बना रहेगा . पूर्व पार्षद हिना खातून ने कहा रानीगंज वैसे भी भाईचारे का शहर है यहां पर हर धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं. रामनवमी के त्यौहार में देखा गया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी शरबत वितरण किया और बढ़-चढ़कर त्योहार में भी हिस्सा लिया .इस त्यौहार में भी मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी मौजूद है, और सभी मिलजुल कर इस अनुष्ठान को मना रहे हैं .इसके लिए उन्होंने यहां के नौजवान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को खास बधाई दी. वहीं मोहम्मद तौकीर रजा ने कहा कि वह पहली बार रानीगंज आए हैं और यहां आकर उनको जो मोहब्बत और प्यार मिला है उससे वह अभीभुत है .उन्होंने भी कहा कि त्योहार चाहे किसी भी धर्म का हो लेकिन सब का उद्देश्य समाज में भाईचारा फैलाना ही है और उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि रानीगंज में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक दूसरे के त्यौहारों में शरीक होते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा