होटल एवं कोयला व्यवसायी राजू झा को गोली मारी ,हुई मौत


पानागढ़-कोलकाता गामी खड़ी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार पर शनिवार को

 पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ थाना अंतर्गत लेगचा हब के पास

 अज्ञात बदमाशों द्वारा आज शाम पौने आठ बजे के आसपास अंधाधुंध गोली चलाई गई । राष्ट्रीय राजमार्ग दो के किनारे खड़ी इस कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल व्यक्ति को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेजा गय है। पुलिस द्वारा इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान राजू झा के रूप में हुई है.घटनास्थल पर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन मौके वारदात पर पहुंच रहे हैं .हमलावर नीले रंग की कार से आए और कोलकाता की तरफ फरार हो गए.स्थानीय लोगों ने बताया की हमलावर नीले रंग की एक कार में आए थे । लेगचा दुकान के सामने ही उक्त घटना घटी है । बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे सफेद रंग की कार में सवार राजू झा और एक व्यक्ति पर बदमाशों ने करीब पांच से छह राउंड गोली चलाई और फरार हो गए है. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया है. जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है । शक्तिगढ़ में घटी इस घटना के बाद जिला पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं पालशीट टोल प्लाजा में भी उक्त कार की शिनाख्त की जा रही है. घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है .स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दिया गया है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है.पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में 3 लोग सवार थे. घटनास्थल को पुलिस द्वारा घेर लिया गया । घटना स्थल पर पुलिस की मुस्तैदी कर दी गई है । पुलिस हमलावरों की पहचान की पड़ताल में जुट गई है । विदित हो कि राजू झा आसनसोल दुर्गापुर इलाके में कोयला माफिया के रूप में जाने जाते थे. उनके विरुद्ध पश्चिम बर्दवान दुर्गापुर ,बर्दवान जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दायर है .वर्ष 2021 में राजू झा भाजपा नेता दिलीप घोष का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल है. पुलिस इन सब विषयों को लेकर जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार