कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के पड़सिया-बेलबाद एमडीओ मोड के लिए परियोजना कार्यालय का उद्घाटन



जामुड़िया - ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र कोयला उत्पादन में अभिवृद्धि हेतु निरंतर सचेष्ट है और इसी के तहत क्षेत्र में नवीन परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है. इसी क्रम में क्षेत्र में परसिया-बेलबाद रिऑर्गेनाईजेशन एमडीओ मोड का कार्य प्रगति पर है.उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के साथ-साथ समूचे ईसीएल की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिससे अगले पच्चीस वर्षों तक कोयले का उत्पादन किया जा सकेगा. इसी परियोजना को गति प्रदान करने और इसके निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय में एक नवनिर्मित परियोजना कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया. उनके साथ मेसर्स गेनवेल के प्रतिनिधि के रूप में पी. के. द्विवेदी, बप्पादित्य व पुलक नस्कर उपस्थित रहे. साथ ही, इस मौक़े पर उक्त परियोजना के क्षेत्रीय नोडल अधिकारी शंकर सिंदरी व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे. इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि परसिया-बेलबाद रिऑर्गेनाईजेशन एमडीओ मोड आधारित परियोजना हमारी महात्वाकांक्षी परियोजना है, जो पूरे क्षेत्र को नयी दिशा देने और दशा बदलने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के संचालन में कोई दिक्क़त ना हो, उसी उद्देश्य के साथ इस परियोजना कार्यालय की स्थापना की गयी है ,जहाँ क्षेत्रीय नोडल अधिकारी के साथ गेनवेल के अधिकारी सम्मिलित रूप से परियोजना को गति देने हेतु कार्य करेंगे. श्री सिन्हा ने इस परियोजना के लिए ईसीएल के सीएमडी श्री अंबिका प्रसाद पंडा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि व कुशल नेतृत्व में यह परियोजना सफ़लता की ओर अग्रसर होगी. साथ ही, उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडली के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गनिर्देशों के अनुपालन में यह परियोजना आगे बढ़ेगी. इसके साथ-साथ उन्होंने कंपनी के कॉन्ट्रेक्ट मैनेजमेंट सेल को भी धन्यवाद दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार