श्याम सेल कारखाना के बाहर भारी वाहनों चालको ने स्थानांतरण का विरोध किया



 रानीगंज-रानीगंज के औद्योगिक क्षेत्र मंगलपुर स्तिथ श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के ऑटो सेक्शन के भारी वाहनों के चालकों ने मंगलवार कारखाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि स्थानीय मैनेजमेंट साजिश के तहत यहां कार्यरत भारी वाहन चालकों को ओडिशा के सम्बलपुर स्थानांतरित करने की फिराक में है. इनका कहना है कि हर एक वाहन चालक का वेतन ₹14000 से कम है .इतने कम वेतन में उड़ीसा जाकर वह लोग कैसे अपना गुजारा करेंगे. इनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर वहां नहीं जाएंगे .यहां के कर्मियों हैदर खान ,प्रसनजीत पाल ने कहा कि यहां पर जो वाहन चालक हैं, उनमें से कोई डंपर चलाता है तो कोई पे लोडर तो कोई अन्य भारी वाहन .बीते कई वर्षों से वह लोग यहां पर काम कर रहे हैं .अब अचानक स्थानीय प्रबंधन यह कह रहा है कि उनको उड़ीसा भेज दिया जाएगा. इनका कहना है कि उनका वेतन ₹14000 से ज्यादा नहीं है .ऐसे में उड़ीसा जाकर वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे कर पाएंगे .उनका साफ कहना है कि वह किसी भी कीमत पर उड़ीसा नहीं जाएंगे. उनका कहना है कि अगर प्रबंधन हर एक वाहन चालक को एकमुश्त ₹600000 देने पर राजी हो जाए तो वह जाने को राजी हैं .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन ऑटो सेक्शन को बंद करके कारखाना चला कर दिखा दे तो वह लोग ₹600000 भी नहीं लेंगे और स्वत ही अपना काम छोड़ देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रबंधन स्थाई कर्मचारियों के बदले अस्थाई कर्मचारियों के जरिए कारखाना चलाने की कोशिश कर रहा है, और उनको हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं . इन कर्मियों का कहना है कि कारखाने के मालिक की इसमें कोई गलती नहीं है .स्थानीय प्रबंधन ही यह साजिश रच रहा है .उन्होंने साफ कहा कि अगर इनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह अपना आंदोलन जारी रखेंगे .हालांकि इस बारे में कारखाने के सीनियर कमर्शियल मैनेजर उज्जवल चटर्जी से फोन पर बात की तो उनका साफ कहना था कि किसी भी कर्मचारी को मंगलपुर से बाहर कहीं भी तबादला नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है और एक झूठ की बुनियाद पर कर्मी आंदोलन कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि कारखाने के अंदर ही यानी मंगलपुर में ही इन कर्मचारियों को कारखाने के अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जाएगा और नए विभाग में काम करने के लिए जो प्रशिक्षण चाहिए, वह भी उनको दिया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी मंगलपुर से बाहर स्थानांतरित करने का कोई इरादा प्रबंधन का नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर