भाजपा की स्थापना दिवस जामुड़िया मण्डल 3 भाजपा द्वारा मनाई गयी



जामुड़िया- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जामुड़िया भाजपा मंडल तीन की और से बेनाली और बोगड़ा के भाजपा पार्टी कार्यालय में बड़े ही उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर मंडल 3 के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने बताया भारतीय जनता पार्टी का आज 43 वां स्थापना दिवस मनाई जा रही है, इन सालों में भाजपा देश की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गई है .देश में सबसे ज्यादा सांसद सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के हैं. मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में फुल बहुमत की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है ,मोदी जी सभी वर्ग लिए काम करें और मोदी जी का मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास से देश आगे बढ़ रहे है. इस अवसर पर ‌ ‌ ‌ जामुड़िया विधानसभा संयोजक साधन माझी, दीप बनर्जी, दिनबंधु राय, नारायण राम, वैद्यनाथ माझी ,सुदीप कुमार, छोटन चक्रवर्ती, अनिरुद्ध चक्रवर्ती ,सुबोध बाऊरी, अरूप चटर्जी, मंगल हासदा ,अमित माझी ,कीर्तन पाल, जयंतो रूईदास, सुधन रूईदास, बामापद कुमार, सत्यनारायण चौरासिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार