रानीगंज-रानीगंज के महावीर कोलियरी गोराई पाड़ा के निवासी 32 वर्षीय विश्वजीत मंडल ने रविवार की शाम अपने घर पर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बाद में उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने मामले को देख घटना की सूचना पुलिस को दी,और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत शव को कब्जे में कर लिया, और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया जानकारी मिली है कि पेशे से मजदूरी करने वाले विश्वजीत को कुछ दिनों से कोई मानसिक परेशानी थी जिसके कारण वह काफी हताश रहते थे, रविवार को अचानक अपने घर पर विश्वजीत ने अपनी जान लेने का फैसला लिया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया.घर में एकमात्र कमाने वाले विश्वजीत की मौत से पूरा परिवार चिंता में पड़ गया . घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था. परिवार में शोक की लहर है.


0 टिप्पणियाँ