11 सूत्री मांगों को लेकर माकपा द्वारा पंचायत का घेराव





 जामुड़िया: जामुड़िया पंचायत समिति अंतर्गत तपसी ग्राम पंचायत का घेराव सोमवार को माकपा की ओर से 11 सूत्री मांगो को लेकर किया गया. घेराव प्रदर्शन के पश्चात मांगो का ज्ञापन तपसी ग्राम पंचायत प्रधान को सौंपा गया. घेराव प्रदर्शन के दौरान माकपा से सम्बद्ध खेत मजदूर यूनियन के सदस्य काजल बाऊरी ने कहा कि राज्य में 100 दिन का काम काफी अर्सो से बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण गरीब लोग दाने दाने के लिए मोहताज हो रहे है.इसके अलावा मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जबकि शासक दल तृणमूल कांग्रेस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान जल्द किए जाने के साथ ही 100 दिन का काम अविलंब चालू किया जाना चाहिए. तपसी ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या काफी चरम पर है, लेकिन इस समस्या का सुध लेने वाला कोई नहीं है. पानी की समस्या के कारण लोग त्राहीमाम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि आवास आवंटन में भी काफी घोटाला एव पक्षपात किया गया है.गरीब एव जरूरतमंद लोगों को आवास आवंटित करने के बजाय सम्पन्न लोगों को घर मुहैया कराया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए. इस इलाके में साफ सफाई की व्यवस्था समय समय पर किया जाना चाहिए. इस दौरान सुकुमार संगुई धीरजलाल हाजरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता