जामुड़िया: ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर ग्राम पंचायत का घेराव बुधवार को माकपा की ओर से ग्यारह सूत्री मांगो को लेकर किया गया. घेराव प्रदर्शन के पश्चात मांगो का ज्ञापन बहादुरपुर ग्राम पंचायत प्रधान संजूला रूईदास को सौंपा गया.घेराव के दौरान माकपा से सम्बद्ध खेत मजदूर यूनियन के जिला सदस्य सुकुमार सांगुई ने कहा कि राज्य में 100 दिन का काम काफी अर्सो से बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण गरीब लोग दाने दाने के लिए मोहताज हो रहे है.इसके अलावा मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जबकि शासक दल तृणमूल कांग्रेस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान जल्द किए जाने के साथ ही 100 दिन का काम अविलंब चालू किया जाना चाहिए.बहादुरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या काफी चरम पर है ,लेकिन इस समस्या का सुध लेने वाला कोई नहीं है. पानी की समस्या के कारण लोग त्राहीमाम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि आवास आवंटन में भी काफी घोटाला एव पक्षपात किया गया है.गरीब एव जरूरतमंद लोगों को आवास आवंटित करने के बजाय सम्पन्न लोगों को घर मुहैया कराया गया है ,जिसकी जांच होनी चाहिए.इसके अलावा बहादुरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत चाकदोला मोड़ पर बने आईटीआई कॉलेज को जल्दी चालू किया जाना चाहिए, जिससे छात्र छात्राओं को पढाई में सहुलियत मिल सके.उन्होंने कहा कि बहादुरपुर स्थित सरकारी अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय है ,जिसकी मरम्मत करने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था किया जाना चाहिए. इस मौके पर हराधन गोप, काजल बाउरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ