जामुड़िया-बीते शुक्रवार को ट्रक चालक वीरेंद्र गुप्ता का क्षत विक्षत शव जामुड़िया थाना अधीन एक निजी कारखाना राजश्री कारखाना से स्पंज आयरन ट्रक में लोड कर दुर्गापुर रवाना होने से पहले बोगड़ा श्मशान काली के पास बरामद किया था.जामुड़िया पुलिस ने हत्या के मामले में 30 वर्षीय कमल यादव और कनाई बाउरी को गिरफ्तार कर 10 दिन का रिमांड पर लिया .कनाई बाउरी जामताड़ा का रहने वाला है,जबकी कमल यादव मौबेड़िया ,पालाजोरी ,देवघर का रहने वाला है.ज्ञात हो कि
गुरुवार की संध्या राज श्री कारखाने से दुर्गापुर के एक निजी कारखाने में ले जाने के लिए लगभग 30 टन स्पंज आयरन लोड किया गया था.ट्रक समय पर कारखाने नहीं गयी .इसके बाद ट्रक ट्रांसपोर्ट के मालिक जितेंद्र सिंह लगातार ट्रक चालक को फोन किया मगर कोई जवाब नही आया.पुरी रात ट्रक को ढूंढने के बाद शुक्रवार सुबह जीपीआरएस के माध्यम से ट्रक चांदा और बोगडा के बीच जामुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे काली मंदिर के समीप मिली,जिसमें ट्रक चालक वीरेंद्र गुप्ता का शव रक्त रंजित अवस्था में मिला.
वह बिहार का रहने वाला था. उसके बाद श्रीपुर पुलिस फांड़ि ने पूरे घटना की जांच की पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रानीगंज थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ इलाके से कमल यादव और कनाई बाउरी को गिरफ्तार किया गया.

0 टिप्पणियाँ