रानीगंज-पूरे देश के साथ साथ रानीगंज कोयला अंचल में राम नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी.
इस अवसर पर 151 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं और दामोदर नदी का पवित्र जल संग्रह कर डमलिया स्थित रामजानकी व हनुमान मंदिर में मंगल कलश की स्थापना की. पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कलश यात्रायों को देखकर इस बार गांवों में कलाकारों ने सीताराम और हनुमान सहित विभिन्न देवी देवताओं के रूप में खूद को सजाकर झांकी में शामिल हुए. कलश यात्रा के कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने कहा कि वे हर साल मुख्य रूप से विश्व कल्याण और ग्राम विकास के उद्देश्य से इस प्रकार की पूजा का आयोजन करते रहे हैं.वहीं रानीगंज के सुप्रसिद्ध श्री सीताराम जी मंदिर में भी धूमधाम से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया. बड़ा बाजार हनुमान मंदिर , बस स्टैंड शीतला मंदिर, शिव मंदिर रोड स्तिथ मंदिर, बरदही काली मंदिर,शीतला मंदिर ,हटीया तालाब महारानी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. दूसरी तरफ शिशु बागान शीतला मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। रानीगंज के बल्लभपुर में भी रामलीला की तर्ज पर शोभा यात्रा निकाली गयी.यहां युवाओं ने राम सीता हनुमान लक्ष्मण के रूप में सजकर शोभायात्रा में शिरकत की. इस मौके पर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया .


0 टिप्पणियाँ