श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन पर उमड़ी भक्तो कि भीड़




रानीगंज- रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन दिवस पर भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी. वृंदावन से पधारी कथावाचक राधा किशोरी के सारः गर्भित शब्दो का भक्तो ने श्रवण किया. इस अवसर पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,राजेन्द्र प्रसाद खैतान के अलावा मुख्य यजमान बिमल बाजोरिया के अलावा आयोजक कमिटी के ललित झुनझुनवाला,प्रदीप सरायां सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.इस दिन सुदामा चरित एवं राधिका द्वारा स्वंय अपने चरणों को धोकर दवा के रूप में चरणामृत भगवान श्रीकृष्ण को पिलाया. इस अवसर पर राधा किशोरी ने कहा कि भागवत हमे जीने की कला सिखाती है, श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य जीवन सार्थक हो जाती है. उन्होंने बताया कि जन्म तो हर प्राणी एवं मनुष्य लेता है लेकिन उसे अपने जीवन का असली अर्थ पता नहीं होता है, जन्म से मृत्यु पर्यन्त तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त रहता है. इस तरह से वह अपने अमूल्य जीवन को नश्वर बना देता है,श्रीमद् भागवत जीवन को दिशा देती है. भागवत के श्रवण मात्र से वह संपूर्ण क्षेत्र नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त होकर सकारात्मक उर्जा से भर जाता है.





उनका कहना था कि श्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य जीवन के उद्धार के लिए हुआ है. मनुष्य जीवन सबसे उत्तम माना जाता है इस वजह से भगवान भी मनुष्य रूप में जन्म लेना चाहते हैं,जिससे वे अपने आराध्य ईश्वर की भक्ति कर सके. श्रीकृष्ण ने भागवत गीता के माध्यम से बुराई व सदाचार के बीच अंतर बताया. ईश्वर को धन दौलत व यज्ञों से कोई सरोकार नहीं है.वह तो केवल स्वच्छ मन से की गई आराधना के अधीन होता है. भागवत सप्ताह को सफल बनाने के लिए विकास सतनालिका, ललित झुनझुनवाला ,रमेश मारोदिया, हरि सोमानी, किशन दारुका ,रमेश खेरिया, विजय 

छावछारिया, सुभाष खेरिया ,बाबूलाल सोमानी आदि की अहम भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार