रानीगंज-रविवार को कोल माइंस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन रानीगंज के सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के कक्ष में की गई. बैठक के दौरान रिटायर्ड श्रमिकों ने अपने अपने दुखों को व्यक्त किया, और कहा कि वर्तमान समय में वह अपने अधिकारों से वंचित है, उन्होंने अपना जीवन जोखिम में डालकर कोयले खनन में अनुकरणीय भूमिका निभाई है और आज वह अपने अधिकारों तक से वंचित हैं.बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने मानवीय उपयोग, सामाजिक सुरक्षा, एकता, एकजुटता और लोकतंत्र को बनाए रखने के संदेश के साथ कोयला खदानों के सेवानिवृत्त श्रमिकों से अधिक संगठित होने का आग्रह किया. संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि महंगाई भत्ते सहित पेंशन का भुगतान उन्हें जल्द किया जाए, इसके साथ ही पेंशन का पूर्ण मूल्यांकन भी किया जाना चाहिए, इसी तरह सेवानिवृत्त कर्मियों, कर्मचारियों के चिकित्सा लाभ की भी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए, सभी के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था करनी होगी, साथ ही उनका कहना है कि मेडिकल बिल का भुगतान भी समय पर किया जाना चाहिए, एवं भविष्य में इस संगठन को कैसे और भी आगे बढ़ाया जाए इस पर भी इस बैठक में विशेष चर्चा हुई. इस दिन संस्था के अध्यक्ष गौतम घर , महासचिव जितेंद्र नाथ घोष ने विशेष रूप से कार्यक्रम में अपने अधिकारों की बातें कहीं, इस बैठक में लगभग 275 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

0 टिप्पणियाँ