रानीगंज- वार्ड संख्या 88 अंतर्गत हुसैन नगर में खान ए वारसिया हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया. पिछले 8 वर्षों से लगातार खानका के सर्वे सर्वा सैयद हाजी आशिक अली शाह वारसी की निगरानी में यह कार्यक्रम का आयोजन होता रहा हैं.इस कार्यक्रम की शुरुआत 18 मार्च से हुई, जिसके बाद कुरान खानी हुई और 19 मार्च शाम को जलसा का आयोजन किया गया और उसी शाम को गागर शरीफ लंगर का भी आयोजन हुआ और रात में कव्वाली का भी आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की सबसे अहम विशेषता रही की यहां चार धर्मो के धर्मगुरुओ यहां सम्मानित किया गया, पंडित शुभम पांडे, मौलाना जमील वारसी, बलजीत सिंह बग्गा और पीटर पौल को फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को पुरा करने शाहीद परवेज की अहम भूमिका रही.