ट्विंकल साव हत्या कांड को लेकर सीबीआई जाँच को लेकर प्रधानमंत्री को लिखेगे पत्र -अग्निमित्रा पॉल




जामुड़िया-बीते आठ साल पुर्व जामुड़िया बाईपास स्थित ग्वाला पाड़ा निवासी 14 वर्षीय माध्यमिक की छात्रा ट्विंकल साव की दुष्कर्म के बाद बेहरमी से उसकी हत्या कर एक परित्यक्त चानक में फेंक दिया गया था .उसके बाद जामुड़िया इस घटनाक्रम को लेकर सम्पुर्ण रूप से जल उठा था. ट्विंकल साव के परिजनों से मिलने तत्कालीन सांसद बाबुल सुप्रियो, भाजपा नेता दिलीप घोष, रूपा गांगुली ,प्रियंका टिबरेवाल आदि उनके घर गए तो उस समय राज्य की राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया था. आज 8 साल बाद एक बार फिर से ट्विंकल साव को न्याय दिलाने के लिए भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल कई भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ उनके आवास पर मिलने गई थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2016 में जामुड़िया इलाके में बहुत ही दुखद घटना घटी थी.अग्निमित्रा पॉल ने ट्विंकल के परिजनों को आश्वस्त किया कि ट्विंकल को न्याय दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग करेगी, ताकि इस घटनाक्रम में लिप्त दोषियों को सजा मिल सके, एवं ट्विंकल की आत्मा को शान्ति मिल सके. उन्होंने कहा कि उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी संजय चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के कहने पर हत्याकांड की चार्जशीट को पूरी तरह से बदल दिया था ,जिसकी वजह से मुख्य आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्विंकल की बर्बरता पूर्ण हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था, जिससे उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी. आरोपियों ने डर के कारण उसकी हत्या करके उसे एसिड से जला दिया गया था ,और उसके शव को खुले चानक में फेंक दिया गया था. इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए उसके एक परिजन आरती साव ने बताया कि ट्विंकल साव को 24 जनवरी 2016 की सुबह घर से बुलाया था, लेकिन जब वह देर तक घर नहीं लौटी. तब हम लोगो ने इधर उधर उसको बहुत तालाश कि एवं जब रात तक वह अपने घर नहीं पहुँची तो उस समय जामुड़िया थाना अधिकारी संजय चक्रवर्ती के पास शिकायत दर्ज कराने जाने गई. उस समय शिकायत दर्ज नहीं किया और थाना प्रभारी ने कहा था कि कल सुबह आओ तब हमने सुबह जा कर शिकायत दर्ज करवाया, लेकिन 26 जनवरी 2016 को एक चानक से उनका शव पाया गया .अगर उस समय जो थाना प्रभारी थे तुरंत कुछ करवाई करते तो आज हमारी बच्ची जीवित रहता .हम यही चाहते हैं कि हमें बस इन्साफ चाहिए ओर जो दोषी है उन्हे सजा मिलना चाहिए, तब जाकर उसकी आत्मा को शांति मिलेगी .इस मौके पर संतोष सिंह ,बृजमोहन पासवान, साधन माजी, रंजीत गाँधी, अनिरुद्ध पासवान, सुनील सिंह, राणा बैनर्जी, पोल्टू घोषाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार