क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल के तहत निघा इलाके में जागरूकता चलाया गया



 जामुड़िया-बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दस निघा के इलाके में "क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल "के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान वार्ड संख्या दस की पार्षद उषा पासवान के प्रतिनिधिमंडल भोला पासवान ने बताया कि हम इस पूरे इलाके में सफाई का अभियान चालू किए हैं. इस दौरान हमने प्रत्येक घर में नीले कलर की और हरे कलर की एक कूड़ेदान की बाल्टी प्रदान की है, ताकि प्रत्येक घर के लोग इस बाल्टी में अपने घर का कचरा रखें. जब आमुड़िया बोरो एक के तरफ से कूड़ेदान की गाड़ी आपके घर के करीब आएगी तो आप अपने घर का कूड़ा उस गाड़ी में फेंक दें. पहले लोग अपना घर का कूड़ा कचरा नाले में फेंक देते थे. इसके वजह से नाला जाम हो गया था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी एवम जहां भी पानी इकट्ठा हो जाता है. उस के कारण डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारी का रूप धारण कर लेता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे इस बीमारी के चपेट में आ जाते हैं. बच्चों के लिए यह खतरा उत्पन्न हो जाता है. इसलिए हमने यह सफाई का अभियान चलाया है .इस द्वारान डेंगू के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महिला कर्मी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम चलाया गया. बोरो एक अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली इन महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है .यह प्रत्येक वार्ड में घूम घूम कर देखभाल कर रही हैं ,जहां पर भी गंदा पानी जमा है वहां पर जाकर अपना अभियान चलाकर डेंगू के रोकथाम के लिए कदम उठाती है. इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है .इस मौके पर प्रहलाद नोनिया, तारक राॅय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात